नैनीताल के पहाड़ सफेद बर्फ की चादर से ढके

February 8, 2019 | samvaad365

नैनीताल के आस-पास के पहाड़ एक बार फिर सफ़ेद बर्फ की चादर से ढक चुके हैं। नैनीताल के मुक्तेश्वर में देर रात हुई बर्फबारी के चलते  क्षेत्र की ऊंची चोटियां एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर से ढकी हुई नजर आई। वहीं मुक्तेश्वर, सतबुंगा, खपराड़, धानाचूली , पहाड़पानी में लगभग 2 इंच तक बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है।

हालांकि शुक्रवार सुबह से मौसम साफ हो गया है और हल्के बादलों के बीच से सूरज की किरण जैसे ही बर्फ पर पड रही है तो नजारा बेहरद खूबसूरत नजर आ रहा है। फिलहाल यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। जैसे ही पर्यटकों को बर्फबारी की सूचना मिली वो बर्फबारी देखने के लिए  इन ऊंचाई वाले स्थानों की ओर  जा रहे हैं साथ ही पर्यटक  बर्फबारी का आनंद भी ले रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें-खटीमा के सरकारी अस्पताल में बिजली की फिजूलखर्ची का मामला आया सामने

यह खबर भी पढ़ें-पिथौरागढ़ में मौसम ने बदली करवट, रिमझिम बारिश ने बढ़ाई ठंड

नैनीताल/समीर साह

32093

You may also like