उत्तराखंड : नए राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ली आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

September 15, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने आज बुधवार को राज्यपाल पद की शपथ ली। गुरमीत सिंह ने राज्य के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान ने उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एसएस संधु ने किया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व आला अधिकारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के शपथ ग्रहण  समारोह में प्रतिभाग किया। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने माननीय राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दी।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-काशीपुर : उत्तराखंड में मिला एलएसडी वायरस का पहला मामला, चार गायों की रिपोर्ट पॉजिटिव

66280

You may also like