एनयूजेआई जिला इकाई की बैठक संपन्न, जिला मुख्यालय में पत्रकारों के हित में कार्य करने का लिया संकल्प

January 22, 2022 | samvaad365

बागेश्वर। एनयूजेआई की जिला बार सभागार में संपन्न बैठक में पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। बैठक में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके बाद तहसील परिसर में पौधरोपण किया गया। बार भवन सभागार में जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नव निर्वाचित जिला इकाई का स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा ने कहा कि पत्रकार समाज का आयना होता है। पत्रकारों को एकजुट होकर जनता की आवाज को उठाना होगा। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बड़सीला, उपाध्यक्ष हिमांशु गड़िया, महामंत्री योगेश नगरकोटी, सह महामंत्री जुगल कांडपाल व मनोज कुमार, सचिव नरेंद्र बिष्ट व भास्कर तिवारी, कोषाध्यक्ष सुष्मिता थापा का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें –नामांकन करेंगे हरीश की पोस्ट से मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के घर,ऐठानी ने बताया इसे राजनीति से प्रेरित

नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन मजबूती के साथ ही पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरन सिंह दोसाद, पीएल वर्मा, महेश पाठक, तनुज तिरवा, महेश जोशी, हिमांशु जोशी, मनोज टंगणियां, जगदीश उपाध्याय, शेखर पांडे आदि ने संगठन मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम में कई पत्रकार समेत संरक्षक मंडल के सुरेश पांडे, देवेंद्र पांडे, अशोक लोहानी, महेश जोशी, जगदीश उपाध्याय जिलास्तरीय पदाधिकारियों व संरक्षक मण्डल के मंथन चिंतन के बाद कपकोट ब्लॉक इकाई के लिए पत्रकार तनुज तिरूवा को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोंपी। कार्यक्रम का संचालन सीएल बड़सीला ने किया।

संवाद365,डेस्क

71706

You may also like