बढ़ते जा रहे स्वाइन फ्लू के मरीज,महंत इंद्रेश में इतनी पहुंची मरीजों की संख्या

February 6, 2019 | samvaad365

राजधानी देहरादून में कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार इसके मरीज बढ़ते जा रहे हैं अभी आठ नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। यह सभी मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में अब तक 63 मरीजों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है, जिसमें से 15 की मौत हो चुकी है।

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को आठ मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती इन मरीजों में छह देहरादून, एक सहारनपुर और एक हरिद्वार का निवासी है। अस्पताल में अब कुल 15 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। वहीं एक मरीज का उपचार मैक्स अस्पताल में चल रहा है।

जिले में अब तक कुल 81 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से 63 अकेले श्री महंत इंदिरेश अस्पताल भर्ती थे। वहीं, जिले में अब तक 17 स्वाइन फ्लू पीड़ितों की मौत हुई है। इनमें से 15 मरीजों की मौत श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में हुई है।

यह खबर भी पढ़े- सीएम रावत ने कैप पहनाकर किया पुलिस लाइन में जूनियर ट्रैफिक फोर्स का शुभारंभ

यह खबर भी पढ़े- देवभूमि से संघ प्रमुख मोहन भागवत का संदेश, गांव समृद्ध तो देश समृद्ध 

देहरादून/संध्या सेमवाल

31926

You may also like