उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2021 का परीक्षाफल घोषित, शिक्षा मंत्री ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं,दसवीं में लड़के तो 12 वीं में लड़कियां आगे

July 31, 2021 | samvaad365

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2021 का परीक्षाफल, परिषदीय कार्यालय रामनगर जनपद नैनीताल से घोषित किया गया है। इस बार हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2021 का परीक्षाफल 99.09 प्रतिशत रहा तथा इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2021 का परीक्षाफल 99.56 प्रतिशत रहा। बता दे आपको कोरोना महामारी के कारण इस साल बोर्ड की परिक्षाएं रद्द कर दी गई थी। दसवीं में इस साल 1,47,725 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था जिनमें से 1,46,386 विद्यार्थी पास हुए हैं। दसवीं में लड़कों ने बाजी मारी है। लड़कों का पास प्रतिशत 99.30 रहा है जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 98.86 फीसदी रहा है। इस साल दसवीं का परिणाम 99.09 प्रतिशत रहा है। इसी तरह बारहवीं की परीक्षा में लड़कियां अव्वल रही हैं। 12वीं में इस साल  1,21,705 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 1,21,171 विद्यार्थी पास हुए हैं। 12वीं का रिजल्ट  99.56 प्रतिशत रहा है। जिसमें से लड़कों का पास प्रतिशत 99.40 फीसदी और लड़कियों का पास प्रतिशत  99.71 फीसदी रहा है।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने दी शुभाकामनाएं

प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा की जिन परीक्षार्थियों को लगता है कि वे अपनी बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे, उन्हें सरकार द्वारा एक मौका और दिया जायेगा। आपकी प्रतिभा, क्षमता और सामर्थ्य पर हमें कोई संशय नहीं है। आप सभी विद्यार्थी प्रतिभावान हैं।सभी विद्यार्थियों से कहना चाहता हूँ कि जिस प्रकार कोरोना महामारी के दौरान आप सभी ने धैर्य और निरंतरता के साथ अपने पठन-पाठन किया और कड़ी मेहनत की है, वह सराहनीय है। आगे भी निरंतर मेहनत करें। दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्पबद्ध होकर किये गए सच्चे प्रयासों से सुफल अवश्य प्राप्त होते हैं।सभी परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-सीएम धामी ने कहा रिक्त पदों पर होगी भर्ती की प्रक्रिया, 10 लाख से अधिक लोगों को जोडेंगे स्वरोजगार से

64363

You may also like