उदयपुर हत्याकांड को लेकर आक्रोश, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

June 30, 2022 | samvaad365

राजस्थान के उदयपुर में एक व्यक्ति की नृशंस हत्या किए जाने पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया और राजस्थान की गहलोत सरकार का पुतला फूंका। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज राजस्थान सरकार को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजस्थान की घटना से प्रतीत होता है कि वहां की गहलोत सरकार इस विषय को लेकर गंभीर नहीं है और इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे पूरे देश के लोग आक्रोशित है। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से पिथौरागढ़ जिले में रह रहे बाहरी व्यक्तियों का भी शत प्रतिशत सत्यापन कराने की मांग की।

संवाद 365, मनोज चंद

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने ‘100 दिन विकास के, समर्पण और प्रयास के’ विकास पुस्तक का किया विमोचन

 

77818

You may also like