दहशत बन चुका गुलदार हुआ पिंजरे में कैद, गुलदार को मेडिकल के बाद जंगल में छोड़ेगा वन विभाग

June 28, 2022 | samvaad365

पिछले कई दिनों से विकासखंड पाबौ के अंतर्गत आने वाले सपलोडी व भट्टी गांव, ग्वाड़ीगाड़ आदि क्षेत्रों में दहशत का केंद्र बना गुलजार आज सुबह तड़के 5 बजे पिंजरे में कैद हो गया। जिसके बाद में गुलदार को नागदेव रेंज लाया गया है। जहां मेडिकल के बाद गुलदार को अनयंत्र जगह घने जंगलों मे छोड़ दिया जाएगा। वन रेंजर अनिल भट्ट ने बताया पिछले दिनों सपलोड़ी और भट्टी गांव में गुलदार ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं को अपना निवाला बनाया था। जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग के बाद गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में 3 पिंजरे, भट्टी गांव, ग्वाड़ीगाड़ व आसपास के गांव में लगाए गए थे।। जिसके बाद आज सुबह 5 बजे के तड़के गुलदार गवाडीगाड़ में पंजे में कैद हो गया। उन्होंने कहा कि गुलजार को नागदेव रेंज लाया गया है जहां मेडिकल जांच के बाद गुलदार को आयंत्र जगह घने जंगलों में छोड़ दिया जाएगा। इससे पहले 10 जून को भट्टी गांव में एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ था। ग्रामीणों ने क्षेत्र में अभी भी तीन से चार गुलदार क्षेत्र में सक्रिय होने की बात कही हैं, जिसके बाद वन रेंजर अनिल भट्ट द्वारा ग्रामीणों से पिंजरा लगाने के लिए दोबारा से प्रस्ताव मांगा गया है।

संवाद 365, भगवान सिंह

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को मारी टक्कर; हादसे में एक महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

77735

You may also like