पौड़ी: थाना सतपुली की अनूठी पहल, मेस में परोसा गया पहाड़ी भोजन

February 13, 2021 | samvaad365

पौडी एसएसपी पी रेणुका देवी द्वारा स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक  पहल की गयी है, जिसके तहत जनपद के थानों और पुलिस लाइन में एक दिन जवानों के लिए मेस में स्थानीय पहाड़ी भोजन को बनाया जायेगा.

सतपुली पुलिस द्वारा मेस में पुलिस कर्मियों के लिए स्थानीय पहाड़ी भोजन चेंसा, मंडवे की रोटी, तिल की चटनी और झंगोरे की खीर बनायी गयी, पहाड़ी भोजन की सभी पुलिस कर्मियों ने काफी तारीफ की और पहाड़ी भोजन को मेस में सम्मिलत होने पर खुशी जतायी. थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने बताया कि मेस में पहाड़ी भोजन बनने से पुलिस कर्मियों में भी काफी उत्साह नजर आया है। पहाड़ी भोजन स्वादिष्ट ही नही बल्कि स्वास्थ्य के लिए काफी पौष्टिक भी है इसलिए पहाड़ी भोजन को मेस में सप्ताह में एक दिन बनाया जाएगा .

(संवाद 365/भगवान सिंह)

यह भी पढ़ें-पौड़ी: नवनियुक्त जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे ने संभाला कार्यभार, गिनाईं प्राथमिक्ताएं

58499

You may also like