पौड़ी: मानसून से पहले डीएम ने ली आपदा प्रबंधन की बैठक

May 30, 2020 | samvaad365

पौड़ी: मानसून शुरू होने से पहले पौड़ी के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने विकास भवन सभागार पौड़ी में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक ली, उन्होने जनपद में मानसून सीजन के दौरान बारिश, दैवीय आपदा से होने वाले संभावित नुकसान को दृष्टिगत रखते हुए, सभी संबंधित अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए मुस्तैदी के साथ तैयार रहने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने गत वर्ष मानसून सीजन में दैवीय आपदा से हुई क्षति एवं किए गए कार्य की भी विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने सभी को आपदा से निपटने के लिए तटस्थता से तैयार रहने के आदेश भी दिए।

https://www.youtube.com/watch?v=LiAxr_N6UrM

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: महिला अस्पताल की संवेदनहीनता आई सामने… अस्पताल के फर्श पर दो घंटे तक पड़ा रहा महिला का शव

संवाद365/भगवान रावत

50337

You may also like