पिथौरागढ़: ट्यूलिप गार्डन में खिले फूल… पर्यटन में लगेंगे चार चांद

March 19, 2020 | samvaad365

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के मोस्टमानू में देश के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को बनाने के लिए जो कदम बढ़ाये थे वह आज सार्थक होते नजर आ रहे है। ट्यूलिप गार्डन में लगाये गए पौधों में फूल खिल रहे हैं जो पिथौरागढ़ के पर्यटन विकास के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगें। स्व0 प्रकाश पन्त पिथौरागढ़ को पर्यटन जनपद के रूप में विकसित करने के लिए अपनी अंतिम सांस तक प्रयासरत रहें उनके इसी प्रयास को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जो बल प्रदान किया है उसी से स्व0 प्रकाश पन्त का ड्रीम प्रोजेक्ट सार्थक हो पाया है। आज चन्द्रा प्रकाश पन्त  विधायक पिथौरागढ़ ने ट्यूलिप गार्डन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस गार्डन के निर्माण से पिथौरागढ़ में जहां एक ओर पर्यटन बढ़ेगा वहीं दूसरी ओर इससे स्थानीय महिला समूहों को रोजगार  उपलब्ध हो पायेगा। जिससे पिथौरागढ़ के पर्यटन को चार चांद लगेंगे।

यह खबर भी पढ़ें-कोरोना इफेक्टः उत्तराखंड में कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश जारी

यह खबर भी पढ़ें-कोरोना इफेक्टः उत्तराखंड में कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश जारी

संवाद365/नीरज कुमार

47866

You may also like