पिथौरागढ़: कोरोना संकट में पुलिस बनी बेसहारा लोगों का सहारा

May 4, 2020 | samvaad365

पिथौरागढ़: कोरोना महामारी में योद्धा बनी पिथौरागढ़ पुलिस गरीब और बेसहारा लोगों के लिए मददगार बनकर सामने आ रही है। वहीं पुलिस गरीब बेसहारा लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रही है, ताकि उनका चूल्हा जलता रहे। लॉकडाउन होते ही नाचनी थाना प्रभारी दीपक बिष्ट द्वारा मजदूरों के घर-परिवार का गुजर बसर करने वाले लोगों को राशन सब्जी लगातार बांटी जा रही है।

लॉकडाउन का असर गरीब व बेसहारा लोगों पर पड़ा है, जिससे उन्हें कई दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बिष्ट द्वारा गरीब दिहाड़ी मजूदरी करने वालों  की सहायता कर उन्हें सब्जी राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी मुहिम के चलते आज बिष्ट द्वारा 100 से अधिक लोगों को आटा, चावल, तेल, मसाले, सब्जी आदि जरूरी सामान बांटा गया। वहीं राहत सामग्री मिलने वालों का कहना है कि बिष्ट द्वारा गरीब व्यक्तियों को राशन देकर उनकी मदद कर रहे हैं और नाचनी थाना के पुलिसकर्मियों का धन्यवाद किया गया। वहीं लोगों द्वारा पुलिस की कोरोना महामारी के चलते उनके कार्यों की सराहना की गई।

https://www.youtube.com/watch?v=U5_3RlTi-jk

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी में नहीं खुली शराब की दुकानें… शराब लेने आए लोग खाली हाथ लौटे

यह खबर भी पढ़ें-हापुड़: लॉकडाउन-3 में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां… शराब की दुकान पर उमड़ी भीड़

संवाद365/नीरज कुमार 

49325

You may also like