यूकेडी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर पिथौरागढ़ कार्यालय में किया प्रदर्शन

April 7, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पिथौरागढ़ में प्रदर्शन किया। इस दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के साथ परिसंपत्तियों का बंटवारा किए जाने के साथ ही मुजफ्फरनगर कांड के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की है। यूकेडी नेता काशी सिंह ऐरी का कहना है कि राज्य की जो भी चल और अचल संपत्ति उत्तर प्रदेश के कब्जे में है उसे तुरंत उत्तराखंड को हस्तांतरित किया जाए साथ ही 2 अक्टूबर 1994 को मुजफ्फरनगर में आंदोलनकारियों की हत्या और महिला आंदोलनकारियों की अस्मत के साथ खिलवाड़ करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को सजा दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जल संस्थान बिजली की तरह ही इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए, लेकिन चिप नहीं लगी होने से बाद मनमाने तरीके से बिल भेजे जा रहे है। इसका असर गरीब लोगों पर पड़ रहा है। साथ ही होटल कारोबारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने बिजली का बिल माफ करने व वाहनों में सीट बेल्ट की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से दोषियों को सजा दिलाने के लिए पैरवी करने की मांग की है।

संवाद 365, मनोज चन्द

यह भी पढ़ें-माता श्री राजराजेश्वरी कि जयंती पर हंस फाउंडेशन ने प्रदेश भर में महिलाओं को किया सम्मानित

 

74057

You may also like