पिथौरागढ़ में 5 कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

January 13, 2022 | samvaad365

पिथौरागढ़ में 5 कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इन नेताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन के साथ ही सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का आरोप है। आपको बता दें कि 2 दिन पहले कांग्रेस नेताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक की थी। इसी मामले का संज्ञान लेकर प्रशासन ने कल उन्हें नोटिस थमाया था। इस मामले में प्रशासन ने आज पांच लोगों पर उतारा गढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी लोगों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सभी लोगों पर चुनाव आयोग के निर्देश पर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

5 कांग्रेसी नेता
1- खीममराज जोशी
2- प्रशांत भंडारी
3- हरीश उपाध्याय
4- हिमांशु ओझा
5- प्रदीप पाल

संवाद365,डेस्क

71396

You may also like