खटीमा में मनचलों पर होगी पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, जानें पूरा मामला

February 3, 2019 | samvaad365

लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिये पुलिस की पहल। बॉर्डर एरिया के थानों में स्कूल और उसके आस पास के क्षेत्रों में लड़कियों से छेड़छाड़ और नशा करने वालो को पकड़ने के लिये पुलिस ने शक्ति स्क्वायड का किया गठन।

पिछले कुछ समय से उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा – नानकमत्ता और झनकईया के क्षेत्रो में स्कूलों और कोचिंगों के आसपास मनचलों द्वारा आ रही छेड़खानी की शिकायतों के बाद पुलिस ने अब मनचलों पर सर्जिकल स्ट्राइक का मन बना लिया है। जिसके लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा कमला बिष्ट ने खटीमा कोतवाली और नानकमत्ता व झनकईया थाना क्षेत्रो में महिला दरोगा के नेतृत्व में शक्ति स्क्वायडो का गठन किया है। जिसमे एक महिला दरोगा दो पुरुष कॉन्स्टेबल व एक महिला कांस्टेबल शामिल किए गए है। जो कि स्कूलों व कोचिंग के खुलने व छुट्टी के समय सादी वर्दी में उनके आसपास रहेंगे। पुलिस की यह टीम सादी वर्दी में मनचलों छेड़छाड़ करने वालो व नशेड़ियों पर लगाम लगाने का काम करेगी। खटीमा सीओ ने इसके लिए खटीमा क्षेत्र के कोचिंग सेंटर संचालको की बैठक ले उनसे भी सहयोग मांगा है। कि उनमें पड़ने वाली लड़कियों को पुलिस की शक्ति स्क्वाड की टीम के नम्बर साझा किए जाए। ताकि मनचलों द्वारा छेड़छाड़ की स्थिति में लड़कियां पुलिस टीम से सम्पर्क कर उन्हें दबोचने का काम कर सके। वही सीओ ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि खटीमा में स्कूलों व कोंचिंग के आसपास सादी वर्दी में आज के बाद पुलिस तैनात रहेगी।जिसके लिए पुलिस ने शक्ति स्क्वायड टीम का गठन किया गया है। इस अभियान के दौरान पहली बार पकड़ में आने वाले मनचलों को उनके परिजनों को बुलाकर उनको समझाया जाएगा। अगर उसके बाद भी आकर कोई दोबारा छेड़छाड़ में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें-नेपाल ने भारत को इस मामले में छोड़ा पीछे, भारत को लेना चाहिए सबक

यह खबर भी पढ़ें-टनकपुर में दिखा टाइगर, लोगों में दहशत का माहौल

खटीमा/दीपक चंद्रा

31650

You may also like