साढ़े तीन साल में 250 से ज्यादा पुलों का निर्माण करके बनाया रिकॉर्ड: CM त्रिवेंद्र

November 21, 2020 | samvaad365

ऋषिकेश: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को गंगा नदी पर मुनी की रेती ऋषिकेश में 48.85 करोड़ लागत के 346 मीटर लम्बे पैदल झूला पुल जानकी सेतु का लोकार्पण किया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही ऋषिकेश में अभिनव कला वाला ग्लास युक्त बजरंग पुल का भी लोकार्पण किया जायेगा. उनहोंने कहा की यह पुल भी डोबरा-चांठी  की भांति देश और दुनिया के लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सिंगटाली और बीन नदी पर भी एकेश्वर क्षेत्र के लिये पुल का निर्माण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में पिछले साढ़े तीन साल में 250 से अधिक पुलों के निर्माण का रिकार्ड बना है। उनहोने कहा कि हमने प्रदेश में परम्परा से हटकर कार्य करना आरम्भ किया है। अब योजनाओं के निर्माण के लिये 2-4 करोड़ स्वीकृत करने के बजाय योजना की लागत का पूरा बजट और एक साल में अधिकतम व्यय होने वाली पूरी धनराशि स्वीकृत की जा रही है। डोबरा चांठी पुल के लिये 88 करोड़ एकमुश्त स्वीकृत होने का ही परिणाम रहा कि आज यह पुल बनकर जनता को समर्पित कर दिया गया है। हमारी सोच लक्ष्य पूरा करने की है.

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें-मसूरी: लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 33 अधिकरियों को हुआ कोरोना

 

56081

You may also like