नदी किनारे फंसी गांय का किया रेस्क्यू, सूचना पर रेस्क्यू करने पहुंची एसडीआरएफ की टीम

June 13, 2022 | samvaad365

जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि भटवाड़ी से 14 किमी आगे गंगोत्री की ओर गंगनानी में नदी के किनारे एक गाय 3-4 दिन से फंसी हुई है जो वहाँ से निकल नहीं पा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल की ओर रवाना हुई। गाय संभवतः घास चरते समय फिसलने से नदी में गिर गयी व काफी दूर बहने के बाद किनारे पर आ गयी, परन्तु रास्ता न होने के कारण वही पर फंस गई थी। घटनास्थल मुख्यमार्ग से करीब एक किमी नीचे, झाड़ीदार व कांटेदार तथा अत्यंत दुर्गम स्थान पर था जहाँ तक पहुँचना किसी के लिए आसान नही था। टीम बचाव अभियान चलाते हुए अत्यधिक दुर्गम रास्तों से होते हुए घटनास्थल तक पहुँची। कई दिनों से फंसे होने व भूख से व्याकुल होने के कारण गाय आक्रामक भी हो गयी थी तथा किसी को भी अपने पास नही आने दे रही थी। परन्तु बचाव टीमों द्वारा पूर्ण तत्परता व कार्यकुशलता से गाय को सकुशल रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया।

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें-  मसूरी: हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चेंकिंग अभियान चलाकर 80 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई

 

77136

You may also like