ऋषिकेश नगर निगम करेगा मैराथन दौड़ का आयोजन करेगा, पर्यावरण सुरक्षा का देगा संदेश

October 23, 2021 | samvaad365

ऋषिकेश- तीर्थ नगरी ऋषिकेश को हरा भरा बनाए रखने के लिए पर्यावरण सुरक्षा के संदेश के साथ नगर निगम मैराथन दौड़ का आयोजन करेगा। आगामी 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हिमालयन इंस्टिट्यूट के कुलपति डॉ विजय धस्माना शिरकत करेंगे। नगर निगम प्रांगण से प्रारंभ होकर मैराथन विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस निगम प्रांगण में ही समाप्त होगी।

शुक्रवार की दोपहर मैराथन दौड़ की तैयारियों को लेकर नगर निगम महापौर अनिता ममगई ने निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महापौर ने बताया कि पूरे शहर को दौड़ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जायेगा।महापौर के अनुसार तीर्थ नगरी की अंतरराष्ट्रीय छवि की वजह से यहां देश-विदेश से सैलानी और श्रद्धालु लगातार आते हैं। वे यहां से पर्यावरण सुरक्षा का संदेश लेकर जाए इसको लेकर नगर निगम मैराथन दौड़ का आयोजन करेगा जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग उत्साह के साथ सम्मिलित होंगे.

महापौर के अनुसार पर्यावरण सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा।अभी हाल में ही हरेला पर्व के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों पौधे रौंपे गये थे।उनकों पौधों से वृक्ष बनाने की जिम्मेदारी भी हम सबको उठानी होगी। महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को शानदार पुरस्कारों से निगम प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।बैठक में सहायक नगर आयुक्त एलम दास,पार्षद विपिन पन्त, राजेंद्र प्रेम बिष्ट, विजय बडोनी, अजीत गोल्डी, भगवान सिंह पंवार, अजीत कुमार सिंघल, अशोक पासवान, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, गौरव केन्थुला, परीक्षित मेहरा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा आदि मोजूद रहे।

(संवाद365,डेस्क)

 

68189

You may also like