ऋषिकेश की अंजली रावत का ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में हुआ चयन, डॉक्टरेट इन फिलॉसोफी की करेंगी पढ़ाई

September 13, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है ।अंजलि रावत ऐसी ही होनहार बेटियों में से एक हैं। अंजलि ने कड़ी मेहनत से ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट इन फिलॉसोफी (D.Phil.-Law) कोर्स के लिए प्रवेश प्राप्त कर लिया है। इस तरह पहाड़ से निकली होनहार अंजलि अब ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेंगी। अंजली रावत मूलरूप से तीर्थनगरी ऋषिकेश की रहने वाली हैं। उन्हें शैक्षणिक सत्र 2021-24 के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एडमिशन मिला है। यही नहीं उन्हें श्रीमती अंबृति साल्वे छात्रवृत्ति एवं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (विधि संकाय) द्वारा स्कॉलरशिप भी मिली है। इस अभूतपूर्व सफलता को हासिल करने वाली अंजली इससे पहले ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से ही शैक्षणिक सत्र 2019-20 में बी.सी.एल.(LLM) एवं 2020-21 में मास्टर इन फिलॉसोफी (M.Phil.-Law) की शिक्षा पूर्ण कर चुकी हैं। होनहार अंजलि के पिता गोविन्द सिंह रावत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में बतौर उप-प्रबंधक(मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से पूरे परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

संवाद365,डेस्क

 

66181

You may also like