रूद्रप्रयाग: बाबा भैरवनाथ के कपाट बंद

November 11, 2020 | samvaad365

केदारनाथ के क्षेत्रपाल बाबा भैरवनाथ के कपाट विधि विधान के साथ आम श्रद्धालुओं के लिए बंद हो गए हैं। केदारनाथ के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड व सैकड़ों श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने। दोपहर 1 बजे बाबा भैरवनाथ के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आरंभ हुई तत्पश्चात सबसे पहले बाबा भैरवनाथ का अभिषेक किया गया। इसके बाद हवन कर बाबा भैरवनाथ को भोग लगाया गया।

(संवाद 365/कुलदीप राणा )

यह भी पढ़ें-फतेहपुर: 3 क्विंटल अवैध गांजे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

55886

You may also like