चमोली नारायणबगड़ ब्लॉक के कंडवाल गांव के सचिन कंडवाल सड़क दुर्घटना में शहीद,आज होगा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

July 22, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड के चमोली के नारायणबगड़ ब्लॉक के कंडवाल गांव से दुखद खबर सामने आई है। चमोली के नारायणबगड़ ब्लॉक के कंडवाल गांव के लाल सचिन कंडवाल सड़क दुर्घटना में शहीद हो गए हैं।बता दे की सचिन कंडवाल 55 बंगाल इंजीनियरिंग में काम कर रहे थे ।सचिन कुछ दिनों पहले ही छुट्टी में घर आए थे और वापस ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे लेकिन उनकी सड़क हादसे में मृत्यु हो गई है। वहीं कुछ ही महीनों पहले सचिन की सगाई तय हुई थी। कुछ ही महीनों बाद उनकी शादी होनी थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मजूंर था ।बता दें कि उनका परिवार देहरादूनके राजीव नगर धर्मपुर में किराए के मकान पर रहता है। उनकी खबर सुनते ही उनके इलाके में शोक का माहौल पसर गया है और उनके परिवार में कोहराम मच गया है।उनके निधन की खबर से उनके माता-पिता को गहरा सदमा लगा है। उनका पार्थिव शरीर आज देहरादून पहुंच जाएगा और हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें :पौड़ी : सफाई कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने से चरमराई शहर में सफाई व्यवस्था, बाजारों में लगा गन्दगी का अंबार

 

64031

You may also like