सावन हाथी हुआ 3 साल का, कोर्बेट प्रशासन ने 1 कुंटल 30 किलो का केक काटकर मनाया सावन हाथी का जन्मदिन

August 2, 2021 | samvaad365

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 3 साल पहले आसाम से लाई गई हथनी कंचब्बा के बच्चे सावन के 3 साल होने पर कॉर्बेट प्रशासन ने सावन जन्मदिन धूमधाम से मनाया।बता दें कि कोर्बेट प्रशासन में 2017 में कर्नाटक राज्य से 9 हाथी लाए गए थे। जिसमें से एक हथिनी कंचभा गर्भवती थी वहीं 2018 में हाथनी कंचभा ने एक बच्चे को जन्म दिया था वही जिसका नाम कॉर्बेट प्रशासन ने सावन रख दिया था। हर साल कोर्बेट प्रशासन सावन का जन्मदिन धूमधाम से मनाता है। वही आपको बता दें कि आज सावन को 3 वर्ष पूरे हो चुके हैं जिसका कोर्बेट प्रशासन ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जिसकी तैयारियां कोर्बेट प्रशासन 1 हफ्ते से पहले से जुटा था।

 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक कल्याणी की मौजूदगी में सावन हाथी का तीसरा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ ज के सभी अधिकारी व कई स्थानीय बच्चे भी मौके पर मौजूद थे। वहीं सावन को सुबह से ही तैयार किया गया, साथ ही गुब्बारों से उसका केक सजाया गया, वहीं सावन हाथी के केक को तैयार करने वाले सूबेदार अली ने बताया कि सावन के लिए लगभग 1 कुंतल 30 किलो से ऊपर का केक आज काटा गगा, इस केक में आटा ब्रेड एक साथ गूंद कर मानते है। 40 किलो ब्रेड उबालते है फिर उसके पीस बनाते है, फिर बटर से और तेल से उसको फ्राई करते है। बन मक्कन, आटा से फ्राई करते है जिसको हाथी बड़े चाव से खाता है।

संवाद365,विक्की कश्यप

यह भी पढ़ें-अल्मोड़ा के चौखुटिया की रुचिका नेगी का डांस शो डांस प्लस के लिए हुआ चयन

 

64466

You may also like