आदि कैलाश यात्रा से लौटा यात्रियों का दूसरा दल, पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत ने किया परम्परागत स्वागत

June 9, 2022 | samvaad365

आदि कैलाश यात्रा पर गया दूसरा दल कुमाऊँ मंडल विकास निगम ट्रिप ऑफ़ टेंपल्स की सहायता चल रहा है यात्रा दल में कुल 40 यात्री थे। आदि कैलाश यात्रा कर लौटे यात्रियों का चौकोडी में पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत के नेतृत्व कर्मचारियों ने फूल मालाओं के साथ जोरदार परम्परागत स्वागत किया और पहाड़ी भोजन कराया। यात्रा दल के सदस्य पाताल भुनेश्वर गुफा दर्शन करने के पश्चात जागेश्वर को रवाना हुआ।यात्रा के विभिन्न राज्यों कोलकाता हरियाणा गुजरात दिल्ली से यात्री थे। यात्रियों ने केएनबीएन चौकोडी के प्रबंधक और स्टाफ का आभार जताया और कहा की पूरी यात्रा के दौरान केएनबीएन का सहयोग रहा।

संवाद 365, प्रदीप महरा

यह भी पढ़ें- SDM ने की यातायात व्यवस्थाओं को ठीक करने को लेकर बैठक, नियमों का उलंघन करने में होगा चालान

76964

You may also like