मसूरी में एमपीजी कॉलेज में प्राचार्य को समय पर न पहुंचने पर भेजा कारण बताओ नोटिस

January 7, 2019 | samvaad365

मसूरी के एक मात्र एमपीजी कॉलेज के प्राचार्य को नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। जिसमें प्राचार्य द्वारा कॉलेज में समय पर ना पहुँचने का मामला और मसूरी में आवास होने के बावजूद देहरादून रहने का मामला है। आप को बता दें की एमपीजी कॉलेज को मसूरी नगर पालिका द्वारा संचालित किया जाता है।

नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा की अगर प्राचार्य द्वारा नोटिस का संतुष्टिदायक जवाब नहीं मिलता है तो प्राचार्य पर कार्यवाही की जाएगी। वहीं एमपीजी कॉलेज के प्राचार्य एसपी जोशी ने कहा की कुछ लोगों द्वारा पालिका अध्यक्ष और उनके बीच गलतफेमियों का जाल बुना गया है। जिसे वे अध्यक्ष से मिल कर बहुत जल्दी दूर कर देंगे।

यह खबर भी पढ़ें-चमोली में आयोजित उत्तराखंड गौरव सैनानी पूर्व सैनिक सम्मेलन में पहुंचे कर्नल अजय कोठियाल

यह खबर भी पढ़ें- शुरू हुआ लोकसभा चुनाव 2019 का काउनडाउन, तैयारियों में जुटी राजनीतिक पार्टियां

मसूरी/राजवीर रौंछेला

29535

You may also like