शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की अंतिम यात्रा, पत्नी ने सैल्यूट कर कहा जयहिंद

February 19, 2019 | samvaad365

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए देहरादून निवासी मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

शहीद की अंतिम विदाई पर उनकी पत्नी, मां, दादी और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस दौरान शहीद की पत्नी ने शहीद पति को सैल्यूट कर जयहिंद कहा। उन्होंने नम आंखों से शहीद पति के पार्थिव शरीर को देखकर बोला कि आई लव यू विभू। पत्‍नी ने खुद शवयात्रा की अगुआई की।

शहीद की पत्‍नी ने कहा कि जो चले गए उनसे कुछ सीखें, दुनिया में जो शहादत देते हैं, उनसे सीखना चाहिए। देश के लिए काम करने के बहुत सारे फील्ड हैं, ईमानदारी से काम करें।

दरअसल, वहीं रविवार को एक बार फिर देश ने अपने चार बेटे खो दिए। जिनमें से एक उत्तराखंड के मेजर विभूति ढौंडियाल थे। मेजर विभूति पुलवामा आतंकी मुठभेड़ में देश के लिए शहीद हो गए। शहीद विभूति जम्मू-कश्मीर में55 राष्ट्रीय राईफल में तैनात थे। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलिन इलाके में रविवार को आधी रात के बाद जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें चार जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल हो गया।

बता दें कि साल 2018 में शहीद मेजर ढौंडियाल का विवाह हुआ था। वहीं शहीद मेजर की तीन बहने थी। शहीद मेजर अपनी तीनों बहनों के इकलौते भाई थे। घर में उनकी पत्नी, दादी और मां को मेजर विभूति ढौंडियाल की शहादत के बारे में नहीं बताया गया था। लेकिन बाद में सेना के अफसरों ने पत्नी को शहादत की खबर दे दी। जहां देश अपने शहीदों की शहादत पर आंसु बहा रहा है वहीं आतंकवादी और आतंक को पनाह देने वाले देश पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर वो अपना गुस्सा भी दिखा रहा है। देश अपने शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखेगा।

यह खबर भी पढ़ें-अब आएगी पाकिस्तान की शामत, बंद हुई क्रॉस LOC बस सेवा

यह खबर भी पढ़ें-पुलवामा मुठभेड़ जारी, जवानों की शहादत के बाद छूटा आतंकवादियों का पसीना, दो आतंकी हुए ढेर

देहरादून/काजल

32654

You may also like