तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को मारी टक्कर; हादसे में एक महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

June 28, 2022 | samvaad365

श्रीनगर गढ़वाल में एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया,जिसमें एक महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी।जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तारी कर लिया जानकारी है कि एजेंसी मोहल्ला के पास एक तेज रफ्तार कार (JK19A 0897 XUV) ने तीन लोगों को टक्कर मार दी।हादसे में पिंकी नेगी (32 वर्ष) पत्नी कमल सिंह,निवासी सोरोखाल जिला रुद्रप्रयाग गंभीर रूप से घायल हो गयी।वहीं,अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पिंकी की मौत हो गई।वहीं,हेम (25 वर्ष) पुत्री पूरन सिंह कंडारी,निवासी घसिया महादेव, श्रीनगर और अदिति (11 वर्ष) पुत्री कमल सिंह नेगी, निवासी सोरोखाल रुदप्रयाग भी कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गयी।कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया है।

संवाद 365, भगवान सिंह

यह भी पढ़ें- अग्निपथ योजना के विरोध में महिला मंच का प्रदर्शन, गांधी पार्क के बाहर थाली बजाकर जताया विरोध

 

77732

You may also like