नहीं रहे उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस नेगी

December 17, 2020 | samvaad365

उत्तराखंड फिल्म जगत और संस्कृति के लिए लगातार काम करने वाले एसपीएस नेगी का निधन हो गया है। नेगी कुछ समय पूर्व से ही कोरोना से भी ग्रसित थे। नेगी का इलाज देहरादून के कैलाश अस्पताल में चल रहा था। गुरूवार को एसपीएस नेगी ने अस्पताल में आखिरी सांस ली। आपको बता दें एसपीएस नेगी लंबे वक्त तक उत्त्राखंड फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे तथा इसके माध्यम से उन्होंने कई कलाकारों को सम्मान दिलाने का काम किया। 11 सितंबर 1958 को जन्मे एसपीएस नेगी मूल रूप से रूद्रप्रयाग के डिडोली गांव से ताल्लुक रखते थे। नेगी को बचपन से ही लोकगीत और नृत्य में रूचि थी। देहरादून से शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने 1996 में नोएडा से फिल्म एंड कैमरा का कोर्स किया। कोर्स के साथ साथ नेगी ने उत्तराखंडी संस्कृति के लिए भी लगातार काम किया। वो 1976 में सेना में भर्ती हुए थे, सेना से रिटायर होने के बाद वो ओएनजीसी में भी कार्यरत रहे। इस दौरान उन्होंने सामाचार पत्रों का भी संपादन किया। साल 2001 से 2008 तक उन्होंने दूरदर्शन के लिए कृषि दर्शन, कल्याणी, उत्तराखंड परिक्रमा जैसे कार्यक्रमों की कवरेज भी की थी। साथ ही उत्तरांखडी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम डांडी कांठी का निर्माण किया। नेगी की भूमिका फिल्म नीति को बनाने में भी महत्वपूर्ण रही।

(संवाद 365/डेस्क)

 

यह भी पढ़ें-आरूषी निशंक को मिला ग्लोबल वाटर वूमन एंटरप्रोन्योर अवाॅर्ड 2020

56703

You may also like