टिहरी डीएम ने बोट यूनियन के साथ की बैठक, पर्यटन गतिविधियों को बढावा देने पर जोर

December 19, 2020 | samvaad365

टिहरी झील में संचालित साहसिक पर्यटन एवं झील के आस-पास के क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से मूलभूत सुविधाओं की स्थापना के दृष्टिगत जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा रेखीय विभाग के अधिकारियों एवं बोट यूनियन के पदाधिकारियों के साथ गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विस्तृत चर्चा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा बोट यूनियन की विभिन्न मांगों की सुनवायी करते हुए उनकी मांगों का भी निस्तारण भी किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा जनपद के पर्यटन गतिविधियों से अछूते प्रतापनगर क्षेत्र को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किये जाने हेतु कवायद शुरू कर दी गयी है। इस बाबत जिलाधिकारी ने एसडीएम एवं बोट यूनियन के पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए झील से सटे प्रतापनगर क्षेत्रान्तर्गत टूरिस्टों के लिए अस्थायी निर्माण हेतु राजस्व जमीन तलाशी जाय ताकि चयनित स्थलों पर टूरिस्टों की सुविधानुसार मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा सकें।

(संवाद 365/बलवंत रावत )

यह भी पढें-बजरंग दल के अध्यक्ष पहुंचे हरिद्वार, आश्रम वेब सीरीज का किया विरोध

 

56741

You may also like