टिहरी: नदी किनारे किया जा रहा अवैध खनन, ग्रामीणों ने लगाया प्रशासन के साथ मिलीभगत का आरोप

July 8, 2020 | samvaad365

टिहरी: टिहरी जिले डोबरा पर लॉकडाउन के समय से झील किनारे बाहरी लोगों के द्वारा पत्थर का अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। अब डोबरा में पत्थर को डंपिंग किया गया है। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि झील किनारे लॉकडाउन के समय से अवैध खनन किया जा रहा है। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन को दी गई लेकिन प्रशासन के अधिकारी मौके पर तो आए लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन पर ठेकेदार के साथ मिलकर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अभी तक कई ट्रक पत्थर यहां से जा चुके हैं जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है।

https://youtu.be/-Pk4Tshw_ZM

यह खबर भी पढ़ें-हापुड़: पूर्व सीएम अखिलेश के जन्मदिन पर मिशन 365 प्लस का आह्वान, जनसंदेश यात्रा अभियान के तहत साइकिल पर निकाली रैली

संवाद365/बलवंत रावत

51640

You may also like