थराली – सैन्य सम्मान के साथ दी जवान बाग सिंह को विदाई

May 3, 2022 | samvaad365

थराली – 9th गढ़वाल राइफल के जवान बाग सिंह का पूरे सैन्य सम्मान के साथ देवाल के पिण्डर कैल संगम पर सोमवार को हुआ जवान बाग सिंह को उनके बड़े भाई राजेन्द्र सिंह ने मुखाग्नि दी आपको बता दें कि शनिवार को श्रीनगर लेह के बीच सड़क हादसे में नवीं बटालियन के जवान बाग सिंह की दर्दनाक मौत हो गयी थी सोमवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कांडे लाया गया ,जवान बाग सिंह के निधन की खबर से जहां एक ओर पूरे पिण्डर घाटी में शोक की लहर है वहीं जवान बाग सिंह के माता पिता के आंसू जवान बेटे के आकस्मिक निधन की खबर सुनने के बाद से ही थम नहीं रहे पिण्डर कैल नदी के संगम पर जवान बाग सिंह को कर्नल विक्रम सैनी की मौजूदगी में गढ़वाल स्काउट ने सलामी दी ब्लॉक प्रमुख देवाल समेत  क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी जवान बाग सिंह के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया

संवाद 365, गिरीश चंदोला

यह भी पढ़ें-मथुरा: सुबह चरण और शाम को सर्वांग दर्शन देंगे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी

 

75345

You may also like