पहाड़ में फिर हुआ हादसा, सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार

June 25, 2019 | samvaad365

धनोल्टी: पहाड़ में एक बार फिर सड़क हादसे से कोहराम मच गया। धनोल्टी के भवान नगुण मोटर मार्ग पर एक सेन्ट्रो  कार अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 4 बच्चो समेत कुल 7 लोग सवार थे। इस हादसे में एक महिला की मौत भी हो गई।

उत्तराखंड की छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी के लिए क्लिक करें संवाद365 के यूट्यूब चैनल पर 

बाकि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  दरअसल, सभी पीड़ित थत्यूड़ से किठ्ठ गांव में विवाह समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे। इस वाहन में दो परिवार मेड तल्ला गांव के ही बैठे थे जिसमें 2 महिलाएं और 4 बच्चे मेड गांव के ही थे। इस वाहन दुर्घटना में ग्राम मेड तल्ला निवासी ममता नौटियाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल सन्तोष पुत्र जनार्धन 28 वर्ष ग्राम पुजाल्डी, सक्षम पुत्र सुमन मेड उर्म 5 वर्ष, मानवी पुत्री सुमन उम्र 3 वर्ष, भारती w/o नागेन्द्र 28 वर्ष , कु० भूमि पुत्री नागेन्द्र उर्म 4 वर्ष सभी निवासी मेड तल्ला जिन्हें इलाज के लिए थत्युड अस्पताल से हायर सेन्टर रेफर किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें-मिस्टर एंड मिस देहरा 2K19 कॉन्टेस्ट का भव्य समापन

यह खबर भी पढ़ें-अब दून बनेगा स्मार्ट दून, पढ़े पूरी खबर

संवाद365/सुनील सजवाण

38790

You may also like