उत्तरकाशी : रवांई घाटी में खुशी का माहौल,आदित्य सिंह चौहान ने पास की यूपीएससी परीक्षा

October 8, 2021 | samvaad365

उत्तरकाशी जिले में मोरी ब्लॉक के बंगाण क्षेत्र के किरोली गांव के युवक आदित्य सिंह चौहान  ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर रवांई घाटी का नाम रोशन किया है।  आदित्य की ऑल इंडिया में 315 रैंक है। आदित्य  किरोली गांव केगब्बर सिंह चौहान के बेटे हैं । उन्होनें  इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई दिल्ली से की है और 2016 में गोविन्द बल्लभ पंत विश्व विद्यालय पंतनगर से कम्प्यूटर सांइस में बीटेक किया है।उनकी इस सफलता पर रवांई घाटी में खुशी का माहौल है। आदित्य के पिता गब्बर सिंह दिल्ली में जर्मनी के दक्षिण एशिया संस्थान हाईडिलबर्ग विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। आदित्य से बड़ी एक बहन है जो कि परास्नातक करने के बाद तैयारी कर रही है। उनकी सफलता के बाग पूरे रवांई घाटी में खुशी का माहौल है ।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-भीमताल के निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा बीजेपी में हुए शामिल

 

 

 

67560

You may also like