उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों की दीपावली मनेगी शानदार, परिवहन निगम ने लांच की दीपावली प्रोत्साहन राशि

October 26, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें चलाने वाली ड्राइवर, कंडक्टर और अन्य कर्मचारियों की इस बार की दीपावली काफी शानदार होने वाली है क्योकि परिवहन निगम ने कर्मचारियों के लिए दीपावली प्रोत्साहन योजना लांच की है। जिसका लक्ष्य फेस्टिवल सीजन में अधिक से अधिक आय अर्जित करना है।  यह योजना 11 दिन यानी 30 अक्तूबर से दस नवंबर तक लागू रहेगी। इसके तहत जिन कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश आएगा, वह बाद में दिया जाएगा। सभी को प्रोत्साहन राशि सीधे डिपो से ही नगद मिलेगी।

 

 

ड्राइवर-कंडक्टरों को मैदानी मार्ग पर 2750 किलोमीटर (प्रतिदिन औसत 250 किमी), मिश्रित मार्गों पर 2200 किलोमीटर (प्रतिदिन औसत 200 किमी) और पर्वतीय मार्गों पर 1980 किलोमीटर (प्रतिदिन औसत 180 किमी) बस चलानी होगी।इस अवधि में जो भी ड्राइवर-कंडक्टर 11 दिन की ड्यूटी करेंगे, उन्हें निगम एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देगा।इस अवधि में जो कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारी पूरे 11 दिन ड्यूटी करेंगे, उन्हें निगम 600 रुपये प्रति कर्मचारी प्रोत्साहन राशि देगा।
इस अवधि में कार्यशाला में जो आउटसोर्स कर्मचारी 11 दिन की ड्यूटी करेंगे, उन्हें निगम 500 रुपये प्रति कार्मिक प्रोत्साहन राशि देगा।डिपो के संचालन में सीधे तौर पर जुड़े डीजल, बैग, चेकिंग, कैशियर व समयपाल लिपिकों को भी इस अवधि में 11 दिन ड्यूटी पर 500-500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।जो ड्राइवर, कंडक्टर दीपावली के त्यौहार के दौरान दो नवंबर, तीन नवंबर, पांच नवंबर और छह नवंबर यानी चार दिन मैदानी मार्ग पर 1850 किमी, मिश्रित मार्ग पर 1400 किमी और पर्वतीय मार्गों पर 1000 किमी वाहन चलाएगा, उसे निगम अलग से एक-एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देगा। इस अवधि में उच्च आय हासिल करने वाले तीन डिपो के सहायक महाप्रबंधकों और उपाधिकारियों को निगम अलग से प्रोत्साहित करेगा।

संवाद365,डेस्क

 

 

 

68326

You may also like