देहरादून: मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम को सरकार ने बताया सफल, सरकार ने निस्तारित शिकायतों के दिए आंकड़े

January 5, 2021 | samvaad365

सुशासन में सहायक हो रही सीएम क्यूआरटी

जन समस्याओं का हो रहा त्वरित निस्तारण

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर पिछले वर्ष अक्टूबर माह में शुरू हुआ था मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम

देहरादून: सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आमजन को दिक्कतों का सामना न करना पड़े. यह सुनिश्चित करने के लिए पिछले साल अक्टूबर में शुरू किया गया मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम यानि सीएम क्यूआरटी(क्विक रेस्पॉन्स टीम) तेजी से अपने लक्ष्यों को हासिल करने की ओर अग्रसर है, ये कहना है राज्य सरकार का.

सरकार ने बताया की बीते तीन महीने में इस सेवा कार्यक्रम के जरिए 70 प्रतिशत से ज्यादा लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया है जबकि शेष शिकायतों पर भी कार्यवाही गतिमान है.

उत्तराखंड सरकार की दूरगामी नीति के अंतर्गत जरूरतमंदों की बुनियादी समस्याओं के निदान की दिशा में गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार आदि शामिल हैं. राज्य सरकार का मानना है कि प्रदेश के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिलें और कोशिश है कि सबकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति समय पर सुनिश्चित हो सके. यदि कहीं पर किसी की कोई शिकायत हो तो उसका तत्काल निदान किया जाए.

प्रदेश के सात जिलों में मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम  से अब तक 2904 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। यानि अब तक 70 प्रतिशत शिकायतों का निस्तरण किया जा चुका है.

सरकार ने 3 महीनों के आंकड़े भी जारी किए हैं.

अक्टूबर माह में निस्तारित समस्याएं
जिला       समस्या         निदान
पौड़ी        542           475
रूद्रप्रयाग    120             90
टिहरी       220            168
उत्तरकाशी   112             87
चमोली      167            100

नवंबर माह में निस्तारित समस्याएं
जिला       समस्या        निदान
पौड़ी        430          400
रूद्रप्रयाग     110          78
टिहरी       195          108
देहरादून     330          225
उत्तरकाशी   167           98
चमोली      221          178

दिसंबर माह में निस्तारित समस्याएं
जिला      समस्या       निदान
पौड़ी        697         500
रूद्रप्रयाग    157          90
टिहरी       282         147
देहरादून     275         160
उत्तरकाशी  267         179

(संवाद365/दिग्विजय सिंह चौहान)

 

यह भी पढ़ें-कोरोना के बीच बर्ड फ्लू का खतरा, अलग-अलग राज्यों में हो रही पक्षियों की मौतें, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी

57264

You may also like