मौसम विभाग ने जारी किया यैलो अर्लट,अगले 48 घंटे रहेंगे मुश्किल भरे, बर्फबारी की संभावना

December 5, 2021 | samvaad365

मौसम के लिहाज से अगले 48 घंटे मुश्किल भरे रहेंगे। मौसम विज्ञानियों की मानें तो रविवार को मौसम फिर करवट बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। अगले 48 घंटे में मसूरी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के ऊचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। सोमवार को भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। छह दिसंबर को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के 2500 मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी व अन्य इलाकों में बारिश हो सकती है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सीएम का किया जोरदार स्वागत, देवस्थानम बोर्ड वापस लेने पर जताई खुशी

69799

You may also like