10 नवम्बर छठ महापर्व पर राज्य सरकार ने किया सार्वजनिक अवकाश घोषित

November 8, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड में छठ पर्व के दिन राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिसको लेकर शासनादेश जारी भी कर दिए गए हैं। बता दें कि लोक आस्था का छठ महापर्व 10 नवम्बर को मनाया जाएगा। जिसको लेकर राज्य सरकार ने एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
छठ का महापर्व पूरे देश में बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व खासतौर पर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रेदश और झारखंड में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। छठ के दौरान महिलाएं और पुरष लगभग 36 घंटे का व्रत रखते हैं। माना जाता है कि ये व्रत संतान प्राप्ति और संतान की मंगलकामना के लिए रखा जाता है।

संवाद365,डेस्क

 

68790

You may also like