चंपावत के पाटी गांव में छाई खुशी, किसान के बेटे उमेश ने टॉप की वन दरोगा परीक्षा

January 13, 2022 | samvaad365

कुछ समय पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वन दरोगा लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसका परिणाम भी अब घोषित हो गया है। वन दरोगा परीक्षा में उमेश चंद्र सोराड़ी दूसरी रैंक लाने में कामयाब रहे। उन्होंने अपनी उपलब्धि से क्षेत्र का मान बढ़ाया है। परिजन बेटे की सफलता पर खुशी से फूले नहीं समा रहे। उमेश पाटी क्षेत्र के गूम पाटी गांव के रहने वाले हैं। उनकी उपलब्धि से जिले और उनके गृह क्षेत्र में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –कोटद्वार विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के लिए पहुंचे बीएसएफ के 30 जवान हुए कोरोना पॉजिटिव

71402

You may also like