आईयूसीएन की लाल सूची में शामिल ये साँप, देहरादून में पाया गया

August 5, 2022 | samvaad365

राजधानी दून में पिछले साल वन विभाग की रेस्क्यू टीम के विशेषज्ञों ने दुर्लभ प्रजाति के सांपों में शुमार ब्रोंजबैंक ट्री स्नेक और मसूरी से ब्लैक बेलीड कोरल प्रजाति के सांपों के पकड़ने के बाद अब विशेषज्ञों की टीम ने हिमालयन व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर सांप को पकड़ा है। सहस्रधारा क्षेत्र से हिमालयन व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर सांप को पकड़कर सुरक्षित ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। दूसरी ओर भारतीय वन्यजीव संस्थान के सरीसृप विज्ञानियों का कहना है कि उत्तराखंड समेत देश के कई हिमालयी राज्यों में हिमालयन व्हाइट लिप्ट पिट वाइपर पाया जाता है, ऐसे में पकड़ा गया सांप हिमालयन व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर हो सकता है। सहस्रधारा रोड निवासी ऋषभ काला बृहस्पतिवार की सुबह घर के आंगन में लगे पेड़ों छटाई कर रहे थे।


इसी बीच उन्होंने हरे रंग के दुर्लभ प्रजाति के सांप को देखा। इसकी जानकारी उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी नीतीशमणि त्रिपाठी को दी तो प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर विभागीय रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सांप को जैसे तैसे पकड़ा। फिलहाल पकड़े गए सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : देहरादून में आम आदमी पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा, 101 फुट लंबा तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र

79581

You may also like