देवभूमि के विकास में इस संगठन का है अहम योगदान, जानिए संगठन से जुड़ी अहम बातें…

April 28, 2019 | samvaad365

विश्व भगवा रक्षक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के उत्थान के लिए समय-समय पर कई काम किये गए हैं। गरीब तबके का सहयोग, नशा मुक्ति अभियान, जल संरक्षण, सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रम कर संगठन द्वारा समाज के विकास में अहम योगदान दिया जा रहा है। बीते कुछ समय पहले उत्तरकाशी के एक गांव में जहां युवा शराब के धंधे में बिल्कुल डूब गया था, ग्रामवासियों का मार्गदर्शन कर नशे से दूर रहने के लिए काम किया गया। साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा समय-समय पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाता है। जिससें पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे और जनता को साफ वातावरण मिल सके।

विश्व भगवा रक्षक संगठन द्वारा शनिवार को मझोन गांव में माता काली मंदिर के सौंदर्यकरण करने का काम किया गया। जिसमें हास्य कलाकार त्रिलोक सिंह चौहान द्वारा काली माता की मूर्ति का सौंदर्यकरण कर योगदान दिया गया। वहीं, संगठन के राष्ट्रीय सचिव सागर जैसवाल बताते हैं कि विश्व भगवा रक्षक संगठन जनता के लिए काम करता है। संगठन का उद्देश्य लोगों का विकास करना, जनता को जागरूक करना, जनता को उनके अधिकारों के बारे में बताना और पर्यावरण की रक्षा करना है। साथ ही उन्होंने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग जिलों का भ्रमण किया जा रहा है और उन क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां सुविधाओं की कमी है, जहां के लोगों को उनके अधिकारों के बारे में पता नहीं है। उन्होंने बताया की संगठन का उद्देश्य पैसा कामना नहीं है, जनता के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा निःशुल्क काम किया जा रहा है साथ ही अगर कोई संगठन से जुड़ना चाहता है, तो उनको भी संगठन से जोड़ा जाता है।

आज के समय में समाज के उत्थान के लिए अगर विश्व भगवा रक्षक जैसे संगठन काम करते हैं तो उसमें कोई हर्ज नहीं है। गरीब लोगों, बच्चों, महिलाओं और निरक्षर लोगों के लिए सभी संगठन काम करें तो देश की रूप-रेखा कुछ अलग ही होगी। आज देश को ऐसे ही संगठनों की जरुरत है जो पहाड़ों के अंतिम गांव में जा कर काम करें और जनता को शिक्षित करें, उनकी सोच को बदले और देश के विकास में योगदान करें।

यह खबर भी पढ़ें- मेरठ से देवप्रयाग के सफर में भागीरथी नदी में डूबी जिंदगी, पढ़ें पूरा मामला….

यह खबर भी पढ़ें-एसडीएम से तीखी नोकझोंक कर मसूरी में हटा अतिक्रमण…

देहरादून/कुलदीप

 

37226

You may also like