दिल्ली में इस दिन होगा ‘बिजनेस उत्तरायणी 2019 कॉन्क्लेव ऑफ हिमालयन एंटरप्रेनर्स’ कार्यक्रम का आयोजन

February 13, 2019 | samvaad365

भारतीय संस्कृति के विशिष्ट पर्व उत्तरायणी या मकर संक्रांति की नव ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए हिमालयन रिसोर्सेज एनहांसमेंट सोसायटी द्वारा 18 फरवरी 2019 को हिमालय से जुड़े व्यव्सायिक सरोकार, स्वस्वरोजगार व उद्यमिता विकास हेतु एक सभा ‘बिजनेस उत्तरायणी 2019 कॉन्क्लेव ऑफ हिमालयन एंटरप्रेनर्स’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन में भारतीय संस्कृति व उत्तराखंड हिमालय से जुड़ी विभिन्न संस्थाये व्यक्तित्व, समाजसेवी, छात्रा व पत्रा-पत्रिकाएं भी शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम में त्रैमासिक पत्रिका ‘द हिमालयन हाइट्स’ का विमोचन किया जाएगा और विशिष्ट योगदान हेतु कुछ सम्मान भी प्रदान किये जाएंगे।

उत्तरायणी सूर्य भगवान और मां गंगा को समर्पित राष्ट्रीय चेतना, प्राकृतिक संसाधनों के समवर्धन और नव ऊर्जा का परिचायक आयोजन है जिसे स्वरोजगार और उद्यमिता विकास से जोड़ भारतीय और हिमालयी व्यवासायिक सरोकारों ओर व्यक्तित्वों को नई दिशा देने की सशक्त कल्पना है।

यह खबर भी पढ़ें-उत्तराखंड में फिर सर्दी का अलर्ट, 14 और 15 फरवरी को ऐसा होगा मौसम

यह खबर भी पढ़ें-निवेश योजना ‘पर्ल्स’ में अटका पैसा चाहिए तो पढ़ें ये खबर…

दिल्ली/दीप सिलोड़ी

32366

You may also like