अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले शहीद भगत सिंह की आज 114वीं जयंती है । भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक भगत सिंह देश की आजादी की लड़ाई लड़ते हुए मात्र 23 साल की उम्र में शहीद हो गए। उनकी जयंती पर आज हर कोई उन्हें नमन कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व राज्य के सीएम धामी व कई नेताओं ने उन्हें उनकी जयंती पर नमन किया है ।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
आजादी के महान सेनानी शहीद भगत सिंह को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
The brave Bhagat Singh lives in the heart of every Indian. His courageous sacrifice ignited the spark of patriotism among countless people. I bow to him on his Jayanti and recall his noble ideals. pic.twitter.com/oN1tWvCg5u
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2021
गृह मंत्री अमित शाह ने किया शहीद भगत सिंह को नमन
भगत सिंह जी को अपने प्राणों से ज्यादा देश की स्वतंत्रता और सम्मान प्यारा था। वो अल्पायु में ही अपने साहस व क्रांतिकारी विचारों से न सिर्फ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च प्रतीक बने बल्कि उनके राष्ट्रप्रेम ने पूरे देश को एक किया।
ऐसे महान देशभक्त की जयंती पर उन्हें चरण वंदन। pic.twitter.com/Yj0qb47H91
— Amit Shah (@AmitShah) September 28, 2021
उत्तराखंड के सीएम धामी ने किया भगत सिंह को नमन
माँ भारती की स्वतंत्रता हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानी, युवा शक्ति के द्योतक, राष्ट्र नायक भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन।
आपका अमर बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा और राष्ट्रभक्ति के प्रति प्रेरित करता रहेगा।#ShaheedBhagatSingh pic.twitter.com/oA3azp40es
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 28, 2021
संवाद365,डेस्क