इस जिले में एक जनवरी तक रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों में आवागमन पर रोक

December 30, 2021 | samvaad365

नए साल के जश्न के लिए सभी लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है जिसके तहत प्रशासन भी सर्तक नजर आ रहा है । जिसे देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा के लिए उत्तरकाशी पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्र, जहां बर्फबारी होती है और पाला गिरता है वहां 29 दिसंबर से एक जनवरी तक रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं के वाहन ही चलेंगे। वहीं पुलिस विभाग ने जनपद वासियों व पर्यटकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

 

 

70859

You may also like