8 महीने पुराने विवाद पर भिड़े दो पक्ष, कैमरे में कैद हुआ विवाद

June 24, 2019 | samvaad365

नैनीताल: नैनीताल की मल्लीताल कोतवाली में पुराना मामूली विवाद निबटाने आए दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष के अपने नजदीकी रिश्तेदार के साथ हाथापाई कर दी जो कैमेरे में कैद हो गया। दरअसल,  आठ महीने पहले महिंद्रा टी.यू.वी.कार के एक्सीडेंट के खर्चे को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद सोमवार को मामला कोतवाली पहुंच गया। मल्लीताल नीवासी मनोज ने कोतवाली में एक शिकायत दी तो दूसरा पक्ष भी पीछे-पीछे कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली के आंगन में पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच आपस में विवाद छिड़ गया। एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष के युवक, अविनाश पर हमला कर दिया। अविनाश ने अपना बचाव किया जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और उन्होंने दोनों को दूर कर दिया।  हमले का पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

उत्तराखंड की छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी के लिए क्लिक करें संवाद365 के यूट्यूब चैनल पर 

यह खबर भी पढ़ें-बलिया: योगीराज में गायों को नहीं मिल रहा चारा, मौत

यह खबर भी पढ़ें-शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का दूसरा सत्र, दिवंगत पंत दा को दी गई श्रद्धांजलि

संवाद365

38776

You may also like