उधमसिंहनगर: दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसाना कल्याण योजना का CM त्रिवेंद्र ने किया शुभारम्भ

November 22, 2020 | samvaad365

उधमसिंह नगर: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को गांधी पार्क, रूद्रपुर में दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसाना कल्याण योजना का शुभारम्भ किया. उन्होंने योजना के तहत लाभार्थियों को बिना ब्याज के 03 लाख रूपये का ऋण के चैक वितरित किए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने 19 किसानों को दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत तीन-तीन लाख का बिना ब्याज का ऋण व तीन किसानों को कृषि यंत्र वितरित किये। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्वयं सहायता समुहों को बिना ब्याज के 05 लाख की धनराशि के चेक भी वितरित किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 43 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिसमें 2578.74 लाख की योजनाओ का लोकार्पण तथा 9444.77 लाख की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा की किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2022 तक हर घर को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा साथ ही देहरादून और बागेश्वर जनपदों को दिसम्बर तक हर घर को नल से पेयजल आपूर्ति कर दी जायेगी.

वहीं जीरो टॉलरेंस की नीती पर मुख्यमंत्री ने कतहा की भ्रष्टाचार के विरूद्ध धर्म युद्ध की शुरूआत भी हमने ऊधम सिंह नगर से की है. उनहोंने कहा की एन एच 74 में हुई लगभग 200 करोड़ की गड़बडी में दोषी पाये गये 111 कर्मचारियों/अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है.

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने विभाग से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने मुख्यमंत्री का अभार जताते हुये कहा कि आज जो पं0 दीनदयाल सहकारिता किसान कल्याण योजना का शुभारम्भ हेतु उधमसिंह जनपद को चुना।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, पुष्कर सिंह धामी, हरभजन सिंह चीमा, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार मौजूद रहे.

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें-प्वाइंट टू प्वाइंट जानें उत्तराखंड के नए DGP अशोक कुमार के बारे में

56104

You may also like