केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक को वातायन अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान

November 21, 2020 | samvaad365

भारत के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को वातायन(यू.के) अन्तर्राट्रीय शिखर सम्मान मिलने जा रहा है. यह सम्मान उनहें हिन्दी में साहित्यिक लेखन को लेकर दिया जाने वाला एक ‘अन्तर्राष्ट्रीय लाइफ टाइम एचिवमेन्ट’ सम्मान है। ‘वातायन – यू.के.’ 2015 से हर साल ये पुरस्कार देती आ रही है. संस्था गैर अंग्रेजी के लेखकों और कवियों को अंग्रेजी के और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के लेखकों से जोड़ने का एक मंच है. निशंक को यह पुरस्कार उनके द्वारा साहित्य में किए गए योगदानों के लिए देने का निर्णय लिया गया है। वे मूलरूप से कवि हैं, साथ ही उन्होंने अनेक कहानियाँ भी लिखी हैं, जो कई कथा संग्रहों के रूप में प्रकाशित हैं.

शिक्षा मंत्री निशंक ने अभी तक 75 से ज्यादा पुस्तकों की रचना की है। उनकी रचनाओं का दुनिया की दस से ज्यादा भाषाओं में अनुवाद हुआ है. उनकी अनेकों रचनाऐं का अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, मराठी, जर्मन, फ्रेंच आदि कई भाषाओं में अनुदित हो चुकी है. उनकी रचनाओं और साहित्यिक योगदानों पर अनेक विश्वविद्यालयों में शोधकार्य हुए है। निशंक के राजनीति में पहते हुए नक्त निकाल कर रचनाएं लिख पाने की हमेशा से सराहना हुई है.

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें-3 महीने से ज्यादा वक्त से लापता कांस्टेबल का अब तक नहीं लगा कोई सुराग, गुस्से में परिजन

56089

You may also like