Uttarakhand : वीरता और साहस के उपलक्ष्य में प्रदेश की 10 महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

November 1, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड की 10 महिलाओं को आज विधानसभा में ‘नंदा देवी वीरता सम्मान’ से नवाजा जाएगा। श्री नंदा देवी राजजात पूर्व पीठिका समिति की ओर से हर साल अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। इस साल वीरता और साहस के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस बार पर्वतीय क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में कार्यरत महिला को सम्मान दिया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष महिलाओं को सम्मानित करेंगी।

इन्हें मिलेगा सम्मान

पौड़ी से फ्लाइंग ऑफिसर निधि बिष्ट, बागेश्वर से अनीता टम्टा, पिथौरागढ़ के धारचूला की कलावती बडाल, चंपावत की तारा जोशी, कपकोट की तारा टाकुली, तारा पांगती, पिथौरागढ़ से गीता देवी पांगती, बागेश्वर से आशा देवी, चंबा से निवेदिता पंवार, पिथौरागढ़ से सीता देवी बुरफाल को सम्मान के लिए चयनित किया गया। एक नवंबर को विधानसभा के प्रकाश पंत भवन सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : पीएम के दौरे से पहले मोरबी अस्पताल का रंग रोगन, विपक्ष ने खड़े किए सवाल

82723

You may also like