Uttarakhand : धामी कैबिनेट के अहम फैसले

November 22, 2022 | samvaad365

सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों पर चर्चा की गई जिसमें 18 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई जबकि एक प्रस्ताव को टाल दिया गया। कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत हर महीने फीस 1383 रूपए से बढाकर 1893 रूपए तय की गई। प्रदेश भर में 3900 प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत गरीब परिवारों के 90 हजार बच्चे पढ़ रहे हैं। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत हर महीने फीस 1383 रुपये से बढ़ाकर 1893 रुपये तय की गई है। प्रदेश के 3900 प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत गरीब परिवारों के 90 हजार बच्चे पढ़ रहे हैं।

कैबिनेट के फैसले :

महिला एवं पुरूष उम्रकैदियों के लिए एक समान सजा

अवैध निर्माण पर सजा खत्म लेकिन जुर्माना बढ़ाया गया

4867 करोड़ के अनुपूरक बजट को कैबिनेट ने दी मंजूरी

अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र व शौर्य चक्र प्राप्त भारतीय सैनिकों एवं उनकी वीरांगनाओं को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

इसके अलावा भी कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए

वहीं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सभी मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारियां दी गई हैं। आने वाले समय में सभी मंत्री जिलों का दौरा करेंगे ताकि विकास कार्य तेजी के साथ आगे बढ़ें। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का है जिसके लिए मसूरी में आज से सरकार का मंथन भी शुरू हो गया है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : Uttarakhand : खेल मंत्री रेखा आर्य ने की राष्ट्रीय खेलों की घोषणा, तैयारी में जुटा खेल विभाग

83407

You may also like