उत्तराखंड ने खोया युवा सितारा, सड़क हादसे में संगीतकार गुंजन डंगवाल का निधन

June 18, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड के होनहार युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल का एक सड़क हादसे में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक गुंजन डंगवाल अपने एक दोस्त से मिलने चंढ़ीगढ़ जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में सड़क हादसे के दौरान उनकी मौत हो गई। गुंजन डंगवाल उत्तराखंडी संगीत जगत में अपने क्रिएटिव और शानदार काम के लिए जाने जाते थे। चैता की चैत्वाली… नंदू मामा की स्याली ओ कमला… छमा चौक… पहाड़ी एकैपेला जैसे उनके गीत उत्तराखंडी संगीत जगत को नए मुकाम पर ले गए। मूल रूप से टिहरी के अखोड़ी गांव के गुंजन डंगवाल 26 साल के थे। उनका परिवार देहरादून में रहता है देहरादून में ही गुंजन अपना म्यूजिक स्टूडियो चलाया करते थे।

उत्तराखंडी संगीत जगत में शोक की लहर

गुंजन डंगवाल के निधन की खबर के बाद उत्तराखंडी संगीत जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवांण, मीना राणा, गजेंद्र राणा, प्रियंका महर समेत सभी गायक और गायिकाओं ने शोक व्यक्त किया है।

संवाद 365/डेस्क

यह भी पढ़ें-  अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन, डीजीपी ने दिए कप्तानों को आवश्यक निर्देश

77307

You may also like