उत्तराखंड: स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर आदेश जारी, 1 जून से ग्रीष्म कालीन अवकाश

May 20, 2022 | samvaad365

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड  शीधर तिवारी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में  01 जून, 2022 से 06 जुलाई, 2022 तक समस्त प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दिनांक 31 मई, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों द्वारा तम्बाकू निषेध सम्बन्धी शपथ भी ली जायेगी। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि 31 मई, 2022 तक सभी विद्यालय विधिवत संचालित होंगे।

संवाद 365, ज्योत्सना थपलियाल

यह भी पढ़ें- ब्रेनली के सर्वे से यह बात आई सामने, नई पीढ़ी के युवाओं के लिए करियर है सबसे बड़ी प्राथमिकता

76106

You may also like