उत्तराखंड : झुलसा देने वाली गर्मी के बीच राहत भरी खबर,मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी, आज और कल बरसात की संभावनाएं

July 1, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड में मॉनसून के दस्तक देने के बावजूद भी कई दिनों से गर्मी पड़ रही है और उमस बढ़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज और कल यानी कि गुरुवार और शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आज और कल उत्तराखंड में मध्यम से भारी बरसात की संभावनाएं जताई गईं हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में राजधानी देहरादून के अलावा पौड़ी, नैनीताल जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी और बहुत भारी बरसात के आसार हैं।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ेंरामनगर :गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे दो मासूमों की मौत के बाद रामनगर के सामाजिक संगठनों में आक्रोश

63279

You may also like