उत्तराखंड: मौसम ने बदली करवट, झमाझम बरसे बदरा

April 8, 2019 | samvaad365

उत्तराखंड का मौसम कब बदल जाए कुछ पता नहीं चलता, ये बात एकदम फिट बैठती है यहां के मौसम पर। राज्य में ठंड के बाद कड़ी धूप निकलने के सिलसिले में खलल डालते हुए मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। तो वहीं राजधानी देहरादून में भी एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता हुआ नज़र आया। कई दिनों से बढ़ते हुए तापमान से जनता को राहत मिली है। बता दें की राजधानी में कई दिनों से तापमान में वृद्धि हो रही थी जिससे आम जनता को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं एकाएक बारिश होने से तापमान नीचे आ गया है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग द्वारा पहले ही बारिश का अनुमान जताया गया था। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दून और राजधानी से लगे हुए क्षेत्रों में  भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। जिससे मौसम में आये बदलाव से तापमान में गिरावट आई हैं।

यह खबर भी पढ़ें-बेंगलुरु की कंपनी का यह बड़ा ऑर्डर बदल सकता है सूबे में किसानों की किस्मत..

यह खबर भी पढ़ें-दून की बेटी को सलाम… दूसरी बार पास की यूपीएससी की परीक्षा, मिली ये दोहरी खुशी

देहरादून/कुलदीप

36662

You may also like